Homeधर्म-धाराआचार्य महानंद मंदिर प्रांगण में होगा सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन,संस्कारों को...

आचार्य महानंद मंदिर प्रांगण में होगा सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन,संस्कारों को अक्षुण्ण रखते…

basic ad

धर्मनगरी बीकानेर में इन दिनों पुष्करणा ओलंपिक सावे की धूम है। 18 फरवरी को होने वाले इस कार्यक्रम में सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाता है। बीकानेर में पुष्करणा ओलंपिक सामूहिक विवाह के इतर स्थानीय आचार्य महानंद मंदिर प्रांगण में 11 फरवरी को सर्व ब्राह्मण समाज के लिए निशुल्क सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन किया जाएगा।

आचार्य महानंद मंदिर प्रांगण में होने वाले इस आयोजन में 60 से अधिक बटुकों का उपनयन संस्कार किया जाएगा।सामूहिक उपनयन संस्कार कर्मकांड भास्कर पंडित श्री नथमल जी पुरोहित के सानिध्य में किया जाएगा |

आचार्य महानंद मंदिर प्रांगण में सामूहिक उपनयन संस्कार बीते कई वर्षों से अनवरत जारी है इस कार्यक्रम का उद्देश्य संस्कारों को अक्षुण्ण रखते हुए फिजूलखर्ची को रोकना है | यज्ञोपवीत के उपरांत या पूर्व में मायरा,देराड़ी एवं किसी भी प्रकार का प्रीतिभोज नहीं किया जाएगा।



ताजा खबर