Homeखटाखट स्टोरीRajasthan : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज जयपुर यज्ञ में, सीएम भजनलाल भी...

Rajasthan : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज जयपुर यज्ञ में, सीएम भजनलाल भी रहेंगें मौजूद

basic ad

Rajastham आपणी हथाई न्यूज,राजस्थान की राजधानी जयपुर (Jaipur) आज एक ऐतिहासिक आध्यात्मिक संगम की गवाह बनने जा रही है। देश की प्रथम नागरिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज जयपुर के नींदड़ (President Droupadi Murmu Neendar Visit) पहुंच रही हैं।मौका है जगदगुरु रामभद्राचार्य का जन्मदिन (Jagadguru Rambhadracharya Birthday) और वहां चल रहा भव्य 1008 कुण्डीय हनुमत महायज्ञ (1008 Kundiya Hanuman Mahayagya)। इस दौरे को लेकर गुलाबी नगरी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

सीएम भजनलाल भी रहेंगे मौजूद

आज 16 जनवरी को जगदगुरु रामभद्राचार्य का जन्मदिन है। इस खास अवसर पर राष्ट्रपति मुर्मू विशेष रूप से उनका आशीर्वाद लेने और नींदड़ में चल रहे राम कथा महोत्सव में शामिल होने आ रही हैं।राष्ट्रपति जगदगुरु के सानिध्य में चल रही रामकथा का श्रवण करेंगी।नींदड़ में आयोजित 1008 श्री हनुमत महायज्ञ में भी राष्ट्रपति की गरिमामय उपस्थिति रहेगी. प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी इस दौरान राष्ट्रपति के साथ कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।



ताजा खबर