Homeक्राइमBikaner Crime : सदर थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने बोला धावा,...

Bikaner Crime : सदर थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने बोला धावा, घर से नकदी और जेवरात चोरी

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के सदर थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात एक घर से नकदी और जेवरात चोरी होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, चौखुंटी स्वामियों के मोहल्ला निवासी मांगीलाल स्वामी ने सदर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

 

परिवादी के अनुसार, गुरुवार की रात अज्ञात व्यक्ति उसके घर में घुसे और घर में रखे सोने चांदी के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। चोर परिवादी के घर से पांच लड़ा सोने का हार, चांदी के सिक्के, चांदी की पायल, चांदी की मूर्ति,महंगी साड़ियां और तकरीबन 30 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। परिवादी को घटना का सुबह पता लगा तो उसने पुलिस को इस सम्बन्ध में सूचना दी। बरहाल पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही हैं



ताजा खबर