Homeक्राइमनशे पर प्रहार : बीकानेर में अलग-अलग कार्रवाई में अफीम-एमडी के साथ...

नशे पर प्रहार : बीकानेर में अलग-अलग कार्रवाई में अफीम-एमडी के साथ युवक भी हुए गिरफ्तार

basic ad

Bikaner Crime आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर जिले में लगातार नशे के खरीद-फरोख्त की गतिविधियां सामने आ रही है वहीं दूसरी ओर पुलिस भी लगातार इन पर कार्रवाई कर इस पर काबू पाने का प्रयास करती नजर आ रही है। इसी संदर्भ में शुक्रवार को शहर की मुक्ता प्रसाद नगर पुलिस और सेरूणा पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में अवैध मादक पदार्थ अफीम और एमडी नशे के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र में हुई कार्रवाई में पुलिस कष्ट के दौरान मारकंडेश्वर महादेव मंदिर के पास रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में एक युवक खड़ा था और पुलिस के गश्ती दल को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस को शक होने पर उसका पीछा कर उसे दबोचा गया तलाशी के दौरान युवक के पास से 86 ग्राम अफीम बरामद हुई और युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेडी मगरा निवासी हाल मुक्ता प्रसाद नगर संदीप बिश्नोई को गिरफ्तार किया है।

 

वही दूसरे मामलें में सेरूणा थानाधिकारी संध्या के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सूडसर रेलवे अंडरब्रिज का पास दबिश देकर सूडसर निवासी विजयपाल जाट को पकड़ा है। युवक के पास तलाशी के दौरान 6.46 ग्राम एमडी बरामद की गई।  पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

 

 

 

 



ताजा खबर