Homeखटाखट स्टोरीबॉलीवुड : संगीतकार ए आर रहमान के विवादित बयान के सपोर्ट में...

बॉलीवुड : संगीतकार ए आर रहमान के विवादित बयान के सपोर्ट में आया यह एक्टर, फ़िल्म इंडस्ट्री बदल रही..

आपणी हथाई न्यूज, ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान के हालिया बयान के बाद फिल्म इंडस्ट्री में बहस तेज हो गई है। एक इंटरव्यू में रहमान ने कहा था कि पिछले आठ सालों में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उनका काम कम हुआ है, जिसे उन्होंने “पावर डायनामिक्स में बदलाव” से जोड़ा। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि इसके पीछे सांप्रदायिक कारण हो सकते हैं। रहमान के मुताबिक अब क्रिएटिव लोग फैसले नहीं लेते और बातें “चीनी व्हिस्पर्स” की तरह उन तक पहुंचती हैं, जहां कोई उन्हें बुक करता है लेकिन म्यूजिक कंपनी किसी और को चुन लेती है। उनके इस बयान के बाद कई लोगों ने विरोध भी जताया।

इस मुद्दे पर अब अभिनेता जावेद जाफरी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री बदल रही है, ठीक वैसे ही जैसे पूरी दुनिया बदल रही है। जावेद ने कहा कि डिजिटल, एआई, फैशन, खाना और वैल्यूज सब कुछ बदल गया है और नैरेटिव भी उसी हिसाब से शिफ्ट हो रहा है। उन्होंने बताया कि आज की जनरेशन—जेन ज़ी और अल्फा—का अटेंशन स्पैन सिर्फ 6 सेकंड का रह गया है और चैनल हेड्स मानते हैं कि अगर इतने समय में दर्शक का ध्यान नहीं खींचा गया तो कंटेंट खत्म समझा जाता है।

जावेद जाफरी ने यह भी कहा कि पहले फिल्मों में लंबी कहानियां कही जाती थीं, लेकिन अब समय और धैर्य दोनों कम हो गए हैं। चॉइस जरूर हैं, लेकिन बिजनेस भी उतना ही अहम हो गया है और अब सिर्फ फिल्में नहीं, बल्कि प्रोजेक्ट बनाए जाते हैं जहां नंबर्स मायने रखते हैं। वहीं इस विवाद पर शोभा डे ने कहा कि उन्होंने 50 साल से बॉलीवुड को देखा है और यहां टैलेंट देखा जाता है, धर्म नहीं। गायक शान और गीतकार जावेद अख्तर ने भी इंडस्ट्री में किसी सांप्रदायिक एंगल से इनकार किया है।



ताजा खबर