Homeखटाखट स्टोरीPolitics : भाजपा राजस्थान ने जारी की प्रवक्ताओं और मीडिया पैनेलिस्ट की...

Politics : भाजपा राजस्थान ने जारी की प्रवक्ताओं और मीडिया पैनेलिस्ट की सूची, बीकानेर के भवानी पाईवाल को मिली अहम जिम्मेदारी

आपणी हथाई न्यूज, जयपुर/बीकानेर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राजस्थान ने अपनी मीडिया टीम को मजबूत करते हुए प्रवक्ताओं और मीडिया पैनेलिस्टों की नई सूची जारी कर दी है। इस सूची में बीकानेर जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए भवानी पाईवाल को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पाईवाल के नाम की घोषणा के साथ ही बीकानेर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। अब वे प्रदेश स्तर पर पार्टी का पक्ष मजबूती से रखेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर जारी हुई 41 नामों की सूची भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार यह घोषणा की गई है। इस जंबो लिस्ट में कुल 41 नेताओं को शामिल किया गया है, जो अलग-अलग जिलों से आते हैं, लेकिन इसमें जयपुर जिले का दबदबा सबसे ज्यादा है।

ये प्रमुख नाम भी हैं शामिल सूची में भवानी पाईवाल के अलावा कई दिग्गज नामों को जगह दी गई है। इनमें प्रमुख रूप से श्री लक्ष्मीकांत भारद्वाज (सीकर), श्रीमती सुमन शर्मा (जयपुर), श्रीमती ज्योति खंडेलवाल (जयपुर), श्री पंकज मीणा (जयपुर उत्तर) और श्री हितेन्द्र शर्मा जैसे नाम शामिल हैं। जोधपुर से श्री नवनीत राजपुरोहित और श्री जोगेंद्र राजपुरोहित को भी जिम्मेदारी दी गई है।

संगठन ने दी आधिकारिक जानकारी इस नियुक्ति सूची को भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी श्रवण सिंह बगड़ी के हस्ताक्षर से जारी किया गया है। दिनांक 29.01.2026 को जारी इस आदेश के अनुसार ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। पार्टी को उम्मीद है कि नई टीम सरकार और संगठन की उपलब्धियों को मीडिया के माध्यम से जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएगी।

भवानी पाईवाल के नाम की घोषणा के साथ ही बीकानेर के बीजेपी नेता वेद व्यास, डॉ भगवान सिंह मेड़तिया, जसराज सिंवर, विक्रम सिंह सारस्वत, प्रदीप सारस्वत, भव्य दत्त सहित कई लोगों ने प्रसन्नता जताई है।

 



ताजा खबर