Homeखटाखट स्टोरीदेश : सोने-चांदी में ऐतिहासिक बढ़ोतरी के बाद ऐतिहासिक गिरावट भी, 1...

देश : सोने-चांदी में ऐतिहासिक बढ़ोतरी के बाद ऐतिहासिक गिरावट भी, 1 लाख चांदी तो सोना 33 हजार टूटा

basic ad

आपणी हथाई न्यूज,बाजार में हाहाकार, ऐतिहासिक ऊंचाई से धड़ाम गिरी कीमती धातुएं सोना-चांदी के बाजार में ऐतिहासिक उठापटक देखने को मिली है, जिसने निवेशकों और आम खरीदारों के होश उड़ा दिए हैं। कीमती धातुओं की कीमतों में अब तक की सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट (Gold-Silver Price Crash) दर्ज की गई है। एक ही दिन के कारोबार में जहां चांदी का भाव 1 लाख रुपये प्रति किलोग्राम से ज्यादा टूट गया, वहीं सोना भी एक झटके में 33,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा सस्ता हो गया है। यह भारी गिरावट सिर्फ वायदा बाजार (MCX) तक सीमित नहीं रही, बल्कि घरेलू सराफा बाजार में भी धातुओं के दाम औंधे मुंह गिरे हैं, जिससे बाजार में हड़कंप मच गया है।

फूटा चांदी का बुलबुला: हाई लेवल से 1.28 लाख रुपये सस्ती हुई चांदी बाजार विशेषज्ञों का अनुमान सही साबित हुआ और अंततः चांदी की कीमतों का बुलबुला फूट गया। गुरुवार को चांदी ने रॉकेट की रफ्तार पकड़ते हुए इतिहास में पहली बार 4 लाख रुपये का स्तर पार किया था और 4,20,048 रुपये प्रति किलो के सर्वकालिक उच्च स्तर (All-Time High) को छू लिया था। लेकिन यह गगनचुंबी तेजी अगले ही दिन धराशायी हो गई। शुक्रवार को वायदा कारोबार में चांदी का रेट क्रैश होकर 2,91,922 रुपये पर आ गया। इस तरह, अपने उच्चतम स्तर से चांदी महज एक दिन में 1,28,126 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई, जो कि एक अभूतपूर्व घटना है।

एक्सपर्ट्स के अनुमान सच साबित, आगे क्या? विशेषज्ञ लंबे समय से यह चेतावनी दे रहे थे कि सोना और चांदी ऐतिहासिक स्तरों पर पहुंच चुके हैं और बाजार में कभी भी बड़ी मुनाफावसूली या भारी गिरावट आ सकती है। यह ‘प्राइस क्रैश’ उसी आशंका का परिणाम माना जा रहा है। इतनी तूफानी तेजी के बाद अचानक आई इस तगड़ी गिरावट ने बाजार का पूरा गणित बिगाड़ दिया है। अब निवेशकों और व्यापारियों की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या यह गिरावट का दौर आगे भी जारी रहेगा या फिर निचले स्तरों से बाजार में कोई रिकवरी देखने को मिलेगी।



ताजा खबर