आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर की बेटी 15 वर्षीय 12 वी क्लास की छात्रा और 10 मीटर एयर पिस्टल सब-यूथ वूमन केटेगरी की खिलाड़ी शिक्षा सहारण का चयन शूटिंग की भारतीय टीम में हुआ है ।शिक्षा नई दिल्ली में फरवरी में आयोजित एशियन चेम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने निशाने साधेगी ।
शिक्षा इन दिनों इस चैपियनशिप के लिए तैयारियां नई दिल्ली के महाराजा करनी सिंह शूटिंग रेंज-तुगलकाबाद में आयोजित भारतीय शूटिंग दल के साथ तैयारियों में व्यस्त है और देश के लिए मैडल जीतकर लाने और उसे हर उस बेटी जिसे बेटों से कम समझा जाता है को डेडिकेटेड करने का मन है ।
शिक्षा पिछले नेशनल शूटिंग चेम्पियनशिप में भी 1 गोल्ड और 2 ब्रॉन्ज सहित 3 मैडल जितने के साथ साथ SGFI गेम्स,भोपाल में भी ब्रॉन्ज मैडल जीतकर बीकानेर अपने दादा-दादी माता-पिता परिवारजन और अपने शूटिंग कोच रघुवीर सिंह का भी सीना गर्व से चौड़ा किया है ।


