Homeक्राइमRajasthan Crime : मेड़ता में देर रात सर्राफा व्यापारी की कर दी...

Rajasthan Crime : मेड़ता में देर रात सर्राफा व्यापारी की कर दी हत्या, बाजार बन्द का ऐलान

आपणी हथाई न्यूज, मेड़ता शहर में मंगलवार की देर रात एक सर्राफा व्यापारी की हत्या के बाद शहर में सनसनी फैल गयी। मामला मंगलवार की देर रात 12:30 बजे का बताया जा रहा है।सामने आई जानकारी के अनुसार मेड़ता के ब्रह्मपुरी क्षेत्र में पंकज सोनी (40) अपनी दुकान में दो अन्य कारीगरों के साथ काम कर रहा था। इस दौरान अचानक आये दो बदमाशो ने व्यापारी पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में पंकज सोनी की मौत हो गई वही बीच बचाव कर रहे दो कारीगर घायल हुए जिन्हें देर रात अजमेर रेफेर किया गया।

मंगलवार को स्वर्णकार समाज संघ की ओर से हत्या के विरोध में बाजार बंद का निर्णय लिया गया है। वही आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। सीसीटीवी में दो युवक हमला करते नजर आ रहे है।



ताजा खबर