आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर जिले के लिए राजस्थान बजट 2026-27 (जो आज 11 फरवरी, 2026 को पेश किया गया) काफी उम्मीदों और महत्वपूर्ण घोषणाओं भरा रहा। उप-मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बीकानेर के विकास के लिए ऊर्जा, पेयजल और बुनियादी ढांचे पर विशेष ध्यान दिया है।
बजट 2026: बीकानेर जिले के लिए प्रमुख सौगातें
1. ऊर्जा क्षेत्र: सौर ऊर्जा का नया केंद्र
बीकानेर को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ी पहचान मिलने जा रही है। बजट में बीकानेर और जैसलमेर जिलों में 2,950 करोड़ रुपये की लागत से नए सोलर पार्क स्थापित करने की घोषणा की गई है। इससे जिले में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और बीकानेर रिन्यूएबल एनर्जी का हब बनेगा।
2. पेयजल: देशनोक के लिए बड़ा धमाका
बीकानेर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल देशनोक में पेयजल संकट को दूर करने के लिए सरकार ने 750 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि आवंटित की है। इस योजना का लक्ष्य देशनोक में 24 घंटे पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना है। इसके साथ ही ‘मुख्यमंत्री जल जीवन मिशन’ के तहत जिले के कई ग्रामीण और शहरी इलाकों को नए नल कनेक्शन से जोड़ा जाएगा।
3. बुनियादी ढांचा और सड़कें
जिले की कनेक्टिविटी सुधारने के लिए कई सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है:
बीकानेर पूर्व विधानसभा: सड़कों के विकास के लिए 5 करोड़ रुपये।
खाजूवाला: महादेव वाली से 507 हेड तक 9 किमी सड़क के लिए 4 करोड़ रुपये।
बीकानेर पश्चिम: नगर सेठ लक्ष्मीनाथजी मंदिर के पास जर्जर पुलिया के पुनर्निर्माण के लिए 2.5 करोड़ रुपये।
महत्वपूर्ण मार्ग: लूणकरणसर-सरदारशहर और जसरासर-नापासर-बीकानेर के बीच नई सड़कों का निर्माण होगा।
4. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य
सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज: इसके इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए आवंटित कुल 500 करोड़ के फंड का एक हिस्सा बीकानेर को मिलेगा।
हल्दीराम कार्डियोवैस्कुलर सेंटर: यहाँ की आधारभूत संरचना को और भी आधुनिक बनाया जाएगा।
एसडीएम राजकीय जिला चिकित्सालय में नवीन शिशु वार्ड और आईसीयू की स्थापना तथा जिला चिकित्सालयों में साइट्रिक चिकित्सकों के साथ साइट्रिकोलाॅजीकल काउंलसर लगाए जाएंगे।
PBM अस्पताल: इमरजेंसी स्टाफ की क्षमता बढ़ाने के लिए ‘बेसिक लाइफ सपोर्ट सिस्टम’ की स्थापना होगी।
5. पर्यटन और उद्योग
थार सांस्कृतिक सर्किट: बीकानेर को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए इसे ‘थार सांस्कृतिक सर्किट’ में शामिल किया गया है।
औद्योगिक विकास: बीकानेर की ‘खड़ा’ और श्रीगंगानगर की ‘IGC’ औद्योगिक क्षेत्र के आधारभूत विकास के लिए 1000 करोड़ रुपये (संयुक्त रूप से) का प्रावधान है।
बिजली: बीकानेर शहर के लालगढ़ इलाके में 132 KV का नया GSS स्थापित किया जाएगा।
6. शिक्षा और अन्य घोषणाएं
बीकानेर में एनडीपीएस विशेष न्यायालय की स्थापना
बीकानेर की मुक्ता प्रसाद कॉलोनी में नालियों के पुनर्निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
जिले के कस्तूरबा विद्यालयों में ‘रोटी मेकर मशीनें’ लगाई जाएंगी और प्राथमिक छात्रों के लिए ‘निपुण कैलेंडर’ एवं अभ्यास पुस्तिकाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।


