Homeखटाखट स्टोरीदेश-दुनिया : बांग्लादेश में BNP को बहुमत, PM मोदी ने दी रहमान...

देश-दुनिया : बांग्लादेश में BNP को बहुमत, PM मोदी ने दी रहमान को बधाई

basic ad

आपणी हथाई न्यूज,बांग्लादेश में 12 फरवरी 2026 को आम चुनाव के लिए हुई वोटिंग के बाद अब नतीजों की बारी है। रुझानों में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) को बंपर जीत मिलती हुई दिख रही है। तारिक रहमान ने दो सीटों से चुनाव लड़ा था और दोनों से जीत दर्ज की है। बांग्लादेशी मीडिया के मुताबिक, बीएनपी ने 209 सीटों पर जीत दर्ज कर दो-तिहाई बहुमत हासिल कर लिया है। जमात-ए-इस्लामी और उसके सहयोगियों को केवल 59 सीटें ही मिली हैं।

 

देश के 36 हजार वोटिंग सेंटर्स पर करीब 47.91% मतदान हुआ। हालांकि, वोटिंग के दौरान कुछ जगह झड़पें भी हुईं। तारिक रहमान की BNP के एक नेता की मौत हो गई, जबकि कई कार्यकर्ता घायल हुए। बांग्लादेश में पहली बार संसदीय चुनाव के साथ जनमत संग्रह भी कराया गया और पहली बार डाक पत्र से मतदान की व्यवस्था की गई। बांग्लादेश में मुख्य मुकाबला BNP के तारिक रहमान और जमात के शफीकुर्रहमान के बीच था, इसमें तारिक रहमान ने बाजी मारी है।

 

अमेरिकी चुनाव पर्यवेक्षक ने बांग्लादेशी चुनाव की तारीफ की इंटरनेशनल रिपब्लिकन इंस्टीट्यूट (IRI) के चुनाव पर्यवेक्षक और पूर्व अमेरिकी सांसद डेविड ड्रेयर ने इलेक्शन फ्री, फेयर और उत्सव जैसा बताया है। डेविड ड्रेयर इस समय IRI के चुनाव पर्यवेक्षण मिशन का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने गुरुवार को ढाका के गुलशन इलाके में स्थित मनारात इंटरनेशनल स्कूल एंड कॉलेज के मतदान केंद्रों का दौरा किया और वहां की स्थिति का जायजा लिया।मतदान केंद्रों के दौरे के बाद डेविड ड्रेयर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वोटिंग के दौरान व्यवस्थित और शांतिपूर्ण माहौल था। उन्होंने कहा, ‘मतदान केंद्रों पर लोग बड़ी संख्या में पहुंचे और काफी उत्साह दिखा.’ड्रेयर ने इसे बांग्लादेश के इतिहास में एक खास दिन करार दिया।उन्होंने कहा, ‘आज इस खूबसूरत देश के इतिहास में बहुत ही खास दिन है।

पीएम मोदी ने दी बधाई

पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया के आधिकारिक पेज से तारिक रहमान को बधाई दी और भारत बांग्लादेश के संबंधों में सुधार की बात भी कही



ताजा खबर