आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर के व्यस्ततम बड़ा बाजार क्षेत्र में आज एक दुकानदार पर एसिड हमला होने की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार बड़ा बाजार में स्थित ज्योति ट्रेडिंग कंपनी नाम से संचालित दुकान पर एक व्यक्ति द्वारा एसिडसे हमला किया गया है। अचानक हुए इस हमले से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार इस हमले में दुकानदार बाल बाल बच गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के दुकानदार घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए और इस घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।


