

आपणी हथाई न्यूज, छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती के पावन मौके पर बॉलीवुड और मराठी सिनेमा दोनों की दिशाओं में एक ऐतिहासिक क्षण छा गया है। इसी दौरान एक्टर रितेश देशमुख की सेकेंड डायरेक्टोरियल फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का पोस्ट भी जारी कर दिया गया है। इस पोस्टर में वो मराठा साम्राज्य के महान नायक शिवाजी महाराज के रूप में दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं।कमाल की बात ये है कि इस पोस्टर पर छावा फिल्म एक्टर विकी कौशल ने कमेंट भी किया है।
छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में रितेश देशमुख लीड रोल निभा रहे हैं, साथ ही इसे डायरेक्ट भी कर रहे हैं। उन्होंने आज ही यानी 20 फरवरी को फिल्म का पोस्टर जारी किया है। फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का पहला लुक पोस्टर सामने आते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।पोस्टर के सोशल मीडिया पर आते ही लोगों की ध्यान विकी कौशल के कमेंट ने खींचा, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘आबा साहेब’। ये शब्द अपने से बड़ों के सम्मान के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
फिल्म के पोस्टर के बारे में बात करें, तो इसको देखकर पहले से ही फिल्म के लिए उत्साह और जिज्ञासा चरम पर पहुंच गई है। रितेश की ये फिल्म उनके डाइरेक्टोरियल डेब्यू के लिए तो खास है ही, साथ ही यह एक बड़ा ऐतिहासिक महाकाव्य साबित होने वाली है जिसे पैन-इंडिया स्तर पर प्रस्तुत किया जाएगा। फिल्म ‘राजा शिवाजी’ मराठी और हिंदी दोनों भाषाओं में बनाई जा रही है और बाद में तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम जैसे अन्य भारतीय भाषाओं में भी रिलीज होगी।


