Homeखटाखट स्टोरीNagaur : ओवरटेक के चलते बस-मिनी ट्रक में भीषण भिड़ंत, 28 यात्री...

Nagaur : ओवरटेक के चलते बस-मिनी ट्रक में भीषण भिड़ंत, 28 यात्री हुए घायल

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, नागौर जिले के डेह रोड पर शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। रात करीब 8:30 बजे हरिमा गांव के पास एक निजी लोक परिवहन बस और ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नागौर से सुजानगढ़ की ओर जा रही बस ने एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया, जिसके चलते वह सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें बुरी तरह फंस गया।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने सक्रियता दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया। बस में सवार करीब 28 यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से तत्काल नागौर के जेएलएन अस्पताल और डेह के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। जेएलएन अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दो यात्रियों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जोधपुर रेफर कर दिया है। अन्य घायलों का उपचार जारी है और अधिकांश की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही नागौर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। पुलिस टीम ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल करवाया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ओवरटेकिंग और वाहनों की अत्यधिक गति इस हादसे का मुख्य कारण रही। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।



ताजा खबर