Homeखटाखट स्टोरीPolitics : वार्ड-वार्ड जायेंगे ओबीसी पदाधिकारी, मासिक बैठक में हुआ निर्णय

Politics : वार्ड-वार्ड जायेंगे ओबीसी पदाधिकारी, मासिक बैठक में हुआ निर्णय

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर शहर जिला कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष उमा करल की अध्यक्षता में आहूत हुई। बैठक में संगठन की एक माह की कार्ययोजना तैयार कर अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी गई।

अध्यक्षता करते हुए उमा करल ने कहा कि ओबीसी समुदाय आज की तारीख में सबसे बड़ा समुदाय है और भारतीय राजनीति में एक बड़ी भूमिका अदा करता है। इस लिहाज से हमारा दायित्व है कि ओबीसी परिवारों के सामने आने वाली दिक्कतों को पहचान कर उनके समाधान का प्रयास करना हमारा दायित्व है इसके साथ ही सभी पदाधिकारी अपने अपने प्रभार क्षेत्र में पूर्ण सक्रियता के साथ कार्य करते हुए ओबीसी परिवारों की सूची तैयार करे ताकि उन परिवारों तक हमारी सीधी पहुंच हो सके।

उमा करल ने कहा कि पद लेकर बैठने वालो से कार्य नहीं होता आपको अगर अपने क्षेत्र में सफ़ल होना है तो ईमानदारी और सक्रियता से आम जन के हितार्थ कार्य करना होगा। ओबीसी संगठन महासचिव नवीन जांगिड़ ने बैठक का संचालन करते हुए अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों की सूचना दी और प्राप्त विचारों के आधार पर कार्ययोजना तैयार की इसके साथ ही आगामी दिनों में संगठन की अधिक सक्रियता और कार्यक्रम में शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

बैठक में उपाध्यक्ष संजय भाटी, उपाध्यक्ष कैलाश गहलोत, महासचिव रितेश शर्मा, महासचिव धीरज चौधरी, सचिव शराफत अली, सचिव अली राजा, ने संगठन के कार्य हेतु अपने महत्वपूर्ण विचार रखे। इस अवसर पर ओबीसी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।



ताजा खबर