


आपणी हथाई न्यूज,भारतीय सेना अपनी रणनीतिक कुशलता और मारक क्षमता का लोहा मनवाने के लिए पश्चिमी सीमा पर आज से दो दिवसीय विशाल युद्धाभ्यास ‘खड़ग शक्ति-2026’ शुरू कर रही है। बीकानेर स्थित महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में शाम 4 बजे से शुरू होने वाले इस अभ्यास में सेना की ‘स्ट्राइक कोर’ अपनी नई पीढ़ी की तकनीक और संयुक्त परिचालन ढांचे का प्रदर्शन करेगी। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद पश्चिमी कमान का यह पहला इतना बड़ा सैन्य आयोजन है।
इस युद्धाभ्यास के दौरान अटैक हेलीकॉप्टर, आधुनिक ड्रोन तकनीक, और बख्तरबंद वाहनों के साथ-साथ तोपों और रॉकेटों की गूंज से मरुधरा थर्रा उठेगी। इस सैन्य शक्ति प्रदर्शन के दौरान पश्चिमी कमान के शीर्ष सेना कमांडर भी मौजूद रहकर सेना की तैयारियों और दुश्मन को चकमा देने वाली नई रणनीतियों का जायजा लेंगे।


