Homeक्राइमBikaner Crime : नशे का बड़ा सप्लायर लकी भुट्टो गिरफ्तार,देर रात सदर...

Bikaner Crime : नशे का बड़ा सप्लायर लकी भुट्टो गिरफ्तार,देर रात सदर पुलिस की कार्रवाई

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात आरोपी लकी भुट्टो को देर रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 11 ग्राम एमडीएमए बरामद किया है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्कॉर्पियो गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी लकी भुट्टो भुट्टो के बास क्षेत्र का बड़ा सप्लायर माना जाता है और लंबे समय से नशे के कारोबार में सक्रिय था। इतना ही नहीं, वह POCSO एक्ट के एक मामले में भी वांटेड चल रहा था।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशन में की गई। अभियान का नेतृत्व सीओ अनुष्ठा कालिया और थानाधिकारी सुरेन्द्र पचार ने किया। पुलिस फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।



ताजा खबर