

आपणी हथाई न्यूज, शनिवार को शहर के नत्थूसर गेट के अंदर स्थित बाबा रामदेव मंदिर में भव्य ‘फागोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। बाबा रामदेव मंदिर विकास चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस आयोजन में ‘रुणिचानाथ’ के संग होली का उत्सव मनाया जाएगा। पुजारी रविंद्र जोशी ने बताया कि यह उत्सव शनिवार शाम 5:00 बजे शुरू होकर8:30 बजे तक चलेगा। इस दौरान पारंपरिक फाग भजन और धमाल की प्रस्तुति दी जाएगी।
मंदिर के पुजारी मनीष जोशी ने बताया कि पुजारी स्वर्गीय सुंदरलाल जोशी द्वारा शुरू किए गए इस फागोत्सव हर वर्ष मनाया जाता है ।इस बार फागोत्सव को बेहद खास बनाने की तैयारी की गई है।कल भगवान के साथ फूलों और सुगंधित गुलाल से होली खेली जाएगी।आयोजकों द्वारा बीकानेर के सभी धर्मप्रेमी जनता और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस होली उत्सव को सफल बनाएं और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करें।


