



आपणी हथाई न्यूज,श्रीगंगानगर और बीकानेर के बीच बीती रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया है। इस घटना ने एक बार फिर हाईवे पर खड़े रहने वाले ट्रकों और लचर ट्रैफिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जानकारी के अनुसार बीती रात श्रीगंगानगर के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में बीकानेर के व्यापारी मुकेश पारख (44 वर्ष) की मौत हो गई। मुकेश पारख, बीकानेर के बड़ा बाजार स्थित ‘कमल किराणा’ दुकान के संचालक थे। जैसे ही व्यापारी के मौत की खबर बीकानेर पहुंची उसके बाद बड़ा बाजार क्षेत्र में व्यापारियों के बीच शोक की लहर छा गई।जानकारी के अनुसार मुकेश पारख शुक्रवार शाम करीब 5 बजे बीकानेर से अपनी कार में फाजिल्का के लिए रवाना हुए थे। वे वहां एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। कार में उनके साथ उनकी पत्नी,साली और उनका ड्राइवर मौजूद था।
रात के समय सड़क पर खड़े एक ट्रक से उनकी कार जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि ट्रक बीच सड़क पर गलत तरीके से खड़ा था, जिसके कारण ड्राइवर को वह समय पर दिखाई नहीं दिया।इस हादसे में मुकेश पारख की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं कार में सवार अन्य तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों का इलाज फिलहाल श्रीगंगानगर के टांटिया अस्पताल में चल रहा है।


