Homeक्राइमBikaner Crime : मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता, लाखों...

Bikaner Crime : मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता, लाखों की एमडी के साथ एक गिरफ्तार

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के लूणकरणसर थाना पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी गणेश कुमार बिश्नोई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थोरिया बस्ती निवासी महेंद्र थोरी के पास से 159.5 ग्राम एमडी (MD) ड्रग्स बरामद की, जिसकी बाजार कीमत लगभग 16 लाख रुपये आंकी गई है। इसके अतिरिक्त, पुलिस ने आरोपी के पास से मादक पदार्थों की बिक्री से प्राप्त 1 लाख रुपये नकद भी जब्त किए हैं। इस सफल ऑपरेशन में हेड कांस्टेबल राकेश सहित वीरेंद्र कालेर, विद्याधर और महावीर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



ताजा खबर