Homeखटाखट स्टोरीBikaner : जांच करने गई महिला हवलदार पर छोड़ दिया पिटबुल, बुरी...

Bikaner : जांच करने गई महिला हवलदार पर छोड़ दिया पिटबुल, बुरी तरह जख्मी; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

आपणी हथाई बीकानेर न्यूज, राजस्थान के बीकानेर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ जाँच के लिए पहुंची पुलिस टीम पर पालतू कुत्ते से हमला करवाया गया। जय नारायण व्यास कॉलोनी (JNV) थाना क्षेत्र के चाणक्यनगर में एक परिवाद की जांच करने गई महिला हवलदार माली जाखड़ पर पिटबुल कुत्ते ने जानलेवा हमला कर दिया।

क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार, 2 मार्च को उपनिरीक्षक शारदा के नेतृत्व में टीम चाणक्यनगर स्थित मकान नंबर 4-बी पर पहुंची थी। जब पुलिस ने दरवाजा खटखटाया, तो अंदर से एक युवती निकली। पुलिस ने जब मनीषा मोदी को बुलाने को कहा, तो आरोप है कि युवती अंदर गई और कुछ ही देर में खूंखार पिटबुल कुत्ते को लेकर बाहर आ गई। युवती ने जानबूझकर मकान का गेट खोलकर कुत्ते को पुलिस पर छोड़ दिया और खुद अंदर जाकर गेट बंद कर लिया।

महिला हवलदार अस्पताल में भर्ती
पिटबुल ने महिला हवलदार माली जाखड़ के शरीर पर कई जगह बुरी तरह से काट लिया। मौके पर मौजूद साथी पुलिसकर्मियों ने भारी मशक्कत के बाद कुत्ते को हवलदार से छुड़ाया। घायल हवलदार को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में मनीषा मोदी और युवती के खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने और हमला करवाने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।



ताजा खबर