


आपणी हथाई न्यूज, नत्थूसर गेट के बाहर, बाबा रामदेव पार्क के पास स्थित पुष्करणा ब्राह्मणों एवं स्वर्णकार समाज की कुलदेवी उष्ट्र वाहिनी माता जी के मंदिर में दुर्गा अष्टमी एवं रामनवमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
सर्वप्रथम मन्दिर के पुजारी पं. शान्ति स्वरुप रंगा के सानिध्य में ग्यारह वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा दुर्गा सप्तशती पाठ का आयोजन किया गया। साथ ही रामनवमी होने के कारण वरिष्ठ रामायण पाठी विष्णुदत्तजी रंगा एवं वरिष्ठ मानसपाठियों द्वारा सुन्दर काण्ड पाठ किया गये। तत्पश्वात् 108 कन्याओं का पुजन करवाकर उनको भोजन करवाया गया।शाम के समय महाआरती के समय भक्तों द्वारा ध्वजा, नारियल, मिश्री पताशा फल इत्यादि का भोग लगाया गया
अरुणदत्त रंगा के सानिध्य में रात्रि में भजन-संगीत का कार्यक्रम रखा गया जिसमें एसएस रंगा, नवरतन सुनिलदत्त – अनिलदत, शंकर-दत हनुमान गोपाल नारायण बालू-पठान, अंशू, वंशु,श्रीधर – केशू, निहारिका-शगुन रंगा एवं हर सिद्ध ने अपने-अपने भजनों से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिवा कार्यक्रम का संचालन ममन सेठ एवं इति श्री ने किया।


