HomeबीकानेरBikaner: बीकानेर में एक बार फिर हेड पोस्ट ऑफिस को बम से...

Bikaner: बीकानेर में एक बार फिर हेड पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की मिली धमकी

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के हेड पोस्ट ऑफिस को एक माह के भीतर दूसरी बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद शुक्रवार को हड़कंप मच गया। धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस महकमा में हरक़त में आ गया। धमकी मिलते ही पोस्ट ऑफिस अधिकारियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। एहतियात के तौर पर पोस्ट ऑफिस परिसर को खाली करवा दिया गया और वहां मौजूद कर्मचारियों व आमजन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

सूचना मिलते पर तुरंत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र में सघन जांच अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान किसी भी प्रकार की कोई बम या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। जानकारी के अनुसार संदिग्ध ई-मेल में बेंगलुरु मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर अब्दुल मोहम्मद के कथित अपमान का बदला लेने की बात भी सामने आई है, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।फिलहाल पुलिस ई-मेल की गहन जांच कर रही है और धमकी भेजने वाले की पहचान करने के प्रयास जारी हैं।



ताजा खबर