Homeखटाखट स्टोरीआईपीएल 2026 : आज से होगा IPL का आगाज, पहला मुकाबला RCB...

आईपीएल 2026 : आज से होगा IPL का आगाज, पहला मुकाबला RCB और हैदराबाद के बीच

आपणी हथाई न्यूज, आईपीएल के 19वें सीजन का आगाज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वर्सेस सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जाने वाले पहले मैच से होने जा रहा है। आरसीबी (RCB) वर्सेस एसआरएच (SRH) आईपीएल 2026 का पहला मैच 28 मार्च को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी इस साल अपना खिताब बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। पिछले सीजन उन्होंने पंजाब किंग्स को हराकर 17 साल के ट्रॉफी के सूखे को खत्म किया था।

 

आरसीबी की नजरें लगातार दूसरे खिताब पर होगी। वहीं पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में एसआरएच आईपीएल 2026 का आगाज धमाकेदार अंदाज में करना चाहेगी। पिछला सीजन हैदराबाद के लिए कुछ खास नहीं रहा था। ऐसे में उनकी नजरें सीजन का आगाज जीत के साथ करने पर होगी। आईपीएल 2026 का पहला मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -रजत पाटीदार और ईशान किशन- आधा घंटा पहले यानी 7 बजे मैदान पर उतरेंगे।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: विराट कोहली, फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, मंगेश यादव, विहान मल्होत्रा, विक्की ओस्टवाल, अभिनंदन सिंह, जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, स्वप्निल सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल

सनराइजर्स हैदराबाद टीम: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, हर्ष दुबे, ईशान मलिंगा, शिवम मावी, स्मरण रविचंद्रन, जीशान अंसारी, सलिल अरोड़ा, कामिंडु मेंडिस, ब्रायडन कार्स, डेविड पायने, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, क्रेन्स फुलेट्रा, अमित कुमार



ताजा खबर