Homeक्राइमBikaner Crime : जाली नोटों से ठगी करने वाले संगठित गिरोह का...

Bikaner Crime : जाली नोटों से ठगी करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश, खेत में बने मकान से मिला नोटों का जखीरा

basic ad

आपणी हथाई ​बीकानेर न्यूज, राजस्थान के बीकानेर जिले की नापासर थाना पुलिस ने जाली नोटों के जरिए ठगी करने वाले एक शातिर और संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से 60 लाख 50 हजार रुपये मूल्य की कथित ‘मनोरंजन मुद्रा’ (चिल्ड्रन बैंक नोट्स) बरामद की गई है। गिरोह के सदस्य इन नकली नोटों को असली भारतीय मुद्रा बताकर भोले-भाले लोगों को ठगने का काम कर रहे थे।

​पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि इस गिरोह का मुख्य सरगना राजेश जाखड़ है, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर ठगी का यह जाल फैलाया था। आरोपी ‘भारतीय मनोरंजन बैंक’ के नाम से छपे नकली नोटों को इस सफाई से तैयार करते थे कि पहली नजर में आम आदमी भ्रमित हो जाए और उन्हें असली नोट समझ बैठे। पुलिस ने यह कार्रवाई आरोपी के खेत में बने एक मकान पर दबिश देकर की, जहाँ भारी मात्रा में कूपन मुद्रा और अन्य सामग्री बरामद हुई।

 

​पुलिस ने इस मामले में राजेश जाखड़ सहित अशोक जाखड़, मुनीराम जाखड़, रामस्वरूप गाट, बनवारी गाट, मनफूल तर्ड, ओमप्रकाश, रामपाल और बलराम जाखड़ को आरोपी बनाया है। बताया जा रहा है कि ये सभी आरोपी नापासर थाना क्षेत्र के तेजरासर गांव के निवासी हैं। पुलिस अब इस बात की गहनता से पड़ताल कर रही है कि यह गिरोह कब से सक्रिय था और इन्होंने अब तक किन-किन क्षेत्रों में इन जाली नोटों को खपाया है। साथ ही गिरोह के अन्य संभावित नेटवर्क और सदस्यों की तलाश भी जारी है।

 



ताजा खबर