Homeपॉलिटिकल पाटाPolitics: बीकानेर कांग्रेस में गृहयुद्ध जैसे हालात, ऑडियो-वीडियो विवाद ने लिया डूडी...

Politics: बीकानेर कांग्रेस में गृहयुद्ध जैसे हालात, ऑडियो-वीडियो विवाद ने लिया डूडी बनाम मेघवाल का रूप

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर की राजनीति में इन दिनों जबरदस्त सियासी घमासान मचा हुआ है।पूर्व मंत्री गोविन्दराम मेघवाल से जुड़े एक कथित वायरल ऑडियो-वीडियो ने कांग्रेस की अंदरूनी कलह को सड़क पर ला खड़ा किया है। अब यह केवल एक विवाद नहीं, बल्कि रामेश्वर डूडी और गोविन्दराम मेघवाल के समर्थकों के बीच वर्चस्व की जंग बन चुका है।

आज बीकानेर की सड़कों ने एक अलग ही मंजर देखा जहां स्व. रामेश्वर डूडी के समर्थकों ने एकजुट होकर गांधी पार्क से जिला कलेक्टर कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान प्रदर्शनकारियों  के हाथों में बैनर थे और जुबां पर एक ही मांग“गोविन्दराम हटाओ-कांग्रेस बचाओ”। डुडी समर्थकों ने स्पष्ट किया कि वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच हो और अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए मेघवाल को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाए।प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने एसपी से मुलाकात कर ऑडियो-वीडियो की सत्यता की जांच करने की औपचारिक मांग सौंपी।

​दूसरी ओर, गोविन्दराम मेघवाल के समर्थक भी चुप बैठने के मूड में नहीं हैं। हमले का जवाब देने के लिए मेघवाल खेमे ने भी मोर्चाबंदी शुरू कर दी है। अपनी बात रखने और अपना पक्ष मजबूत करने के लिए मेघवाल समर्थकों ने 5 अप्रैल को एक विशाल बैठक बुलाई गई है। माना जा रहा है कि इस दिन मेघवाल समर्थक अपने नेता के खिलाफ हो रही साजिशों का पर्दाफाश करने का दावा करेंगे।

कुल मिलाकर फिलहाल बीकानेर कांग्रेस में गृहयुद्ध जैसे हालात बने हुए हैं। सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक यह लड़ाई सामने नजर आ रही है। राजनीतिक विश्लेषण को के अनुसार अगर लगातार ऐसा ही चलता रहा तो कांग्रेस को पंचायती राज चुनाव में इसका परिणाम  भुगतना पढ़ सकता है। सूत्रों की माने तो जल्द ही कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व इस मामले में हस्तक्षेप कर मामले को शांत करवा सकता है ।



ताजा खबर