Homeक्राइमBikaner Murder : बीकानेर में मिली खून से सनी लाश,ड्यूटी के दूसरे...

Bikaner Murder : बीकानेर में मिली खून से सनी लाश,ड्यूटी के दूसरे ही दिन बुजुर्ग चौकीदार की गला रेतकर हत्या

Bikaner Murder आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मदन विहार कॉलोनी में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग चौकीदार की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान शिवबाड़ी निवासी भंवर लाल रेगर के रूप में हुई है। चौंकाने वाली बात यह है कि भंवर लाल ने महज दो दिन पहले, यानी 30 मार्च को ही जैसलमेर निवासी कुंदन सिंह के इस खाली प्लॉट की रखवाली का काम संभाला था।

घटना की जानकारी तब हुई जब वहां से गुजर रहे राहगीरों ने लहूलुहान हालत में शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही सीओ अनुष्ठा कालिया और थानाधिकारी विक्रम तिवारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। सबूतों के संकलन के लिए एफएसएल (FSL) टीम को भी बुलाया गया है, जो मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटा रही है।

फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस जघन्य अपराध के पीछे किन अज्ञात हमलावरों का हाथ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की गंभीरता से तफ्तीश शुरू कर दी है।



ताजा खबर