


बीकानेर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने इलाके में दहशत फैला दी है। जानकारी के अनुसार मदन विहार कॉलोनी में एक निर्माणाधीन मकान में चौकीदारी कर रहे वृद्ध की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई।
मदन विहार कॉलोनी स्थित एक मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। यहाँ 70 वर्षीय भंवरलाल रेंगर चौकीदारी का काम कर रहे थे। अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से उनका गला रेतकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।यह निर्माणाधीन मकान जैसलमेर निवासी कुंदन सिंह का बताया जा रहा है।चौंकाने वाली बात यह है कि भंवरलाल ने महज दो दिन पहले ही यहाँ चौकीदारी का काम शुरू किया था।
सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भारी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले के साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया।पुलिस हत्या के पीछे के कारणों और रंजिश के पहलुओं की जांच कर रही है।वर्तमान स्थिति: फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। इस जघन्य हत्याकांड से पूरी कॉलोनी में सन्नाटा पसरा हुआ है।


