Homeखटाखट स्टोरीRajasthan : बैक-टू-बैक पश्चिमी विक्षोभ से राजस्थान बदलेगा मौसम, ओलावृष्टि और बारिश...

Rajasthan : बैक-टू-बैक पश्चिमी विक्षोभ से राजस्थान बदलेगा मौसम, ओलावृष्टि और बारिश का अलर्ट

Rajasthan Weather आपणी हथाई न्यूज,​राजस्थान के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश में एक के बाद एक सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण फिलहाल तेज गर्मी और हीटवेव से निजात मिली रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य में इस समय एक वेदर सिस्टम सक्रिय है, जबकि दूसरा शक्तिशाली सिस्टम 6 अप्रैल से दस्तक देने वाला है। इन प्रणालियों के प्रभाव से आगामी 10 अप्रैल तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की उम्मीद है, जिससे लू चलने की कोई संभावना नहीं है।

​अप्रैल के पहले सिस्टम ने गुरुवार से ही अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जैसलमेर और बीकानेर जैसे सीमावर्ती इलाकों में धूलभरी आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने 3 अप्रैल के लिए विशेष चेतावनी जारी करते हुए 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और शेष जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया है। हालांकि, 4 अप्रैल से इस सिस्टम का असर थोड़ा कम होगा, लेकिन शांति ज्यादा समय तक नहीं टिकेगी।

 

​6 अप्रैल की शाम से राजस्थान में एक और स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होगा। निदेशक राधेश्याम शर्मा के मुताबिक, इस दूसरे सिस्टम का मुख्य प्रभाव 7 और 8 अप्रैल को दिखाई देगा। इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश, बिजली गिरने और ओले पड़ने जैसी ‘थंडरस्टॉर्म गतिविधियां’ होने के आसार हैं। किसानों और आम जन को सलाह दी गई है कि वे मौसम के इस उतार-चढ़ाव को देखते हुए सावधानी बरतें।



ताजा खबर