Bollywood : अल्लु अर्जुन की 'राका' का फर्स्ट लुक आया सामने, क्या मतलब होता है राका का ? पढ़िए पूरी खबर - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Thursday, April 23, 2026
Homeखटाखट स्टोरीBollywood : अल्लु अर्जुन की 'राका' का फर्स्ट लुक आया सामने, क्या...

Bollywood : अल्लु अर्जुन की ‘राका’ का फर्स्ट लुक आया सामने, क्या मतलब होता है राका का ? पढ़िए पूरी खबर

आपणी हथाई Bollywood News,साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के जन्मदिन के खास मौके पर उनकी अपकमिंग फिल्म ‘राका’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस पोस्टर ने सामने आते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। फिल्म में अल्लू अर्जुन का अवतार रोंगटे खड़े कर देने वाला है। सिर मुंडाए हुए, आंखों में गहरा काजल, लंबे-नुकीले नाखून और भेड़िये जैसे खूंखार हाथ—सुपरस्टार के इस खौफनाक और इंटेंस लुक ने दर्शकों को हैरत में डाल दिया है। सोशल मीडिया पर फैंस का कहना है कि यह फर्स्ट लुक इतना दमदार और खूंखार है कि अब इस फिल्म के सिनेमाघरों में दस्तक देने का इंतजार करना मुश्किल हो रहा है।

फिल्म के अनोखे टाइटल ‘राका’ ने भी सिनेप्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। दरअसल, ‘राका’ शब्द मूल रूप से संस्कृत और तमिल भाषा से लिया गया है। इसका अर्थ ‘पूर्णिमा का चांद’ होता है, विशेषकर वो रात जब चंद्रमा अपनी पूरी चमक, पूर्णता और चरम शक्ति में होता है। अल्लू अर्जुन के इस नए लुक को देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म का कॉन्सेप्ट ‘वेयरवोल्फ’ (भेड़िया-मानव) पर आधारित हो सकता है। सिनेमाई कहानियों के अनुसार, पूर्णिमा की रात (राका) में वेयरवोल्फ की शक्तियां अपने सबसे चरम स्तर पर होती हैं। ऐसे में फिल्म का यह टाइटल इसके खौफनाक विषय और कहानी के साथ बिल्कुल सटीक बैठता नजर आ रहा है। हालांकि, असली कहानी क्या है, यह तो फिल्म की रिलीज के बाद ही साफ हो पाएगा।

इस फिल्म से जुड़ी एक और सबसे दिलचस्प बात यह है कि ‘राका’ ब्लॉकबस्टर निर्देशक एटली का ड्रीम प्रोजेक्ट है। फिल्म का फर्स्ट लुक दुनिया के सामने पेश करने के बाद एटली ने एक भावुक खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वह पिछले 18 सालों से इस फिल्म को बनाने का सपना संजोए बैठे थे। इतने लंबे अरसे तक उन्होंने इस ‘वेयरवोल्फ’ के आइडिया को अपने जेहन में जिंदा रखा और इसे कभी धुंधला नहीं पड़ने दिया। अब लगभग दो दशकों के बाद उनका यह शानदार विजन बड़े पर्दे पर उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है, जो निर्देशक के लिए एक बेहद खास और व्यक्तिगत उपलब्धि है।



ताजा खबर