


आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर न्यूज,शहर के ओझा सत्संग भवन में आगामी 12 अप्रैल को बीकानेर पुष्करणा समाज द्वारा ‘विश्वरक्षक भैरव पूजन’ एवं ‘रुद्राभिषेक’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने के लिए शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण अंचलों में भी व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है, ताकि समाज की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।
प्रमुख क्षेत्रों में न्यौता
डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य के नेतृत्व में समाज के विभिन्न मोहल्लों में घर-घर जाकर निमंत्रण दिए गए। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों जैसे नाल, शोभासर, सांवरा, गडियाला, हदां, गिरजासर, झझू, मनचितीया और नोख में भी सघन अभियान चलाकर समाज बंधुओं को इस आयोजन में शामिल होने का आह्वान किया गया है।
गाँवों में भव्य स्वागत
जनसंपर्क के दौरान आयोजक देवीलाल उपाध्याय का ग्रामीणों ने माल्यार्पण, साफा और शॉल ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत किया। ग्रामीणों ने विश्वास दिलाया कि वे बड़ी संख्या में इस आयोजन का हिस्सा बनेंगे। इस अभियान में उपाध्याय के साथ श्याम देराश्री, रमेश पुरोहित, पूर्व पार्षद लक्ष्मण व्यास और मनमोहन व्यास सहित अन्य गणमान्य लोग भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
प्रमुख कार्यकर्ताओं की उपस्थिति
विभिन्न गाँवों में स्वागत और जनसंपर्क के दौरान शिवरतन उपाध्याय, भंवरलाल उपाध्याय, रामेश्वर पुरोहित (झझू), श्याम सुंदर पुरोहित (हदा), प्यारेलाल सरपंच (सांवरा), अजय सरपंच (नोक), और लालचंद पुरोहित (गडियाला) सहित अनेक समाजसेवियों ने व्यवस्थाओं की कमान संभाली। इस दौरान कन्हैयालाल छंगाणी, बाबूलाल, स्वरूप पुरोहित और कन्हैयालाल सेवड़ा जैसे सक्रिय सदस्यों ने भी आयोजन को लेकर उत्साह जताया।


