

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर के देशनोक क्षेत्र में आज एक दुखद हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बीकानेर के देशनोक में चाइनीज मांझा की चपेट में आने से एक 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चा अपने माता-पिता के साथ मोटर साइकिल पर जा रहा था इस दौरान बच्चा चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया।फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।


