Homeखटाखट स्टोरीपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान के ससुर-साले को किया गिरफ्तार

पूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान के ससुर-साले को किया गिरफ्तार

आपणी हथाई न्यूज, पूर्व क्रिकेटर और वर्तमान सांसद यूसुफ पठान के ससुर और साले को मुंबई पुलिस ने मारपीट के एक गंभीर मामले में गिरफ्तार किया है। यह पूरा विवाद सड़क पर जमा पानी के छींटे उड़ने जैसी मामूली बात से शुरू हुआ, जिसने बाद में हिंसक रूप ले लिया। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें 2 मई तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।Yusuf Pathan News

शिकायतकर्ता यूसुफ खान के अनुसार, उनकी कार से सड़क पर जमा पानी गलती से आरोपियों पर गिर गया था। यूसुफ खान का दावा है कि माफी मांगने के बावजूद पठान के साले शोएब खान ने उनके साथ गाली-गलौज की और बांस के डंडे से उनकी कार का शीशा तोड़ दिया। मामला तब और बिगड़ गया जब शिकायतकर्ता पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने जा रहे थे। आरोप है कि उस दौरान यूसुफ पठान के ससुर खालिद खान, उमरशाद और अन्य रिश्तेदारों ने उन पर बेसबॉल बैट और लाठियों से दोबारा हमला किया।

इस हिंसक झड़प में शिकायतकर्ता के बहनोई सलमान का हाथ टूट गया और उनके चाचा जकी अहमदउस गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया। वर्तमान में मुख्य आरोपी भायखला ऑर्थर रोड जेल में हैं, जबकि एक अन्य आरोपी शहबाज पठान अभी भी फरार बताया जा रहा है जिसकी तलाश जारी है।



ताजा खबर