Homeक्राइमBikaner : मंडी में कर्मचारी ने ही उड़ाया लाखों का अनाज !...

Bikaner : मंडी में कर्मचारी ने ही उड़ाया लाखों का अनाज ! फर्जी गेटपास से की लाखों के माल की चोरी

आपणी हथाई नोखा न्यूज,बीकानेर जिले की नोखा कृषि उपज मंडी में एक कर्मचारी द्वारा अपने ही मालिक के साथ विश्वासघात कर लाखों रुपये का अनाज चोरी करने का बड़ा मामला सामने आया है। फर्म ‘रामजस राजाराम’ के मालिक घनश्याम धारणिया ने नोखा थाने में अपने कर्मचारी राकेश चायल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि आरोपी कर्मचारी ने गोदाम की चाबियां चुराकर योजनाबद्ध तरीके से मेथी और ग्वार के कुल 166 कट्टे पार कर दिए।

फर्जी गेटपास का लिया सहारा
पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी राकेश चायल जोरावरपुरा का निवासी है और उसे 15,000 रुपये प्रति माह पर माल की देखरेख के लिए रखा गया था। शातिर कर्मचारी ने दूसरी फर्म ‘श्री श्याम पल्सेज’ की बुक से गेटपास चुराकर अपनी फर्जी फर्म ‘जम्भेश्वर दाल एंड ऑयल मील’ के नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार किए। इसी फर्जी गेटपास के जरिए उसने 21 अक्टूबर 2025 को मेथी के 65 कट्टे पिकअप गाड़ी में भरकर गोदाम से बाहर निकाल लिए।

लाखों का माल और मुकरते परिजन
जांच में सामने आया कि आरोपी ने अलग-अलग समय पर कुल 153 कट्टे मेथी और 13 कट्टे ग्वार चोरी किए। जब फर्म मालिक ने चोरी पकड़ी, तो आरोपी राकेश ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। हालांकि, आरोपी के पिता पप्पूराम और रिश्तेदार भंवरलाल ने शुरुआत में माल लौटाने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में वे हिसाब देने से मुकर गए। 5 अप्रैल 2026 को अंतिम बार पैसा मांगने पर विवाद बढ़ने के बाद अब पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 



ताजा खबर