Homeक्राइमBikaner : ASI पर हमला करने के आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार, इस वजह...

Bikaner : ASI पर हमला करने के आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार, इस वजह से हुआ था विवाद

basic ad

आपणी हथाई बीकानेर न्यूज, पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सहायक उप निरीक्षक (ASI) के साथ मारपीट करने के आरोपी पिता और पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना मोमासर में वाहन को साइड देने के मामूली विवाद से शुरू हुई थी, जिसके बाद आरोपियों ने पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए थे।

पुलिस ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी रतनगढ़ के भानुदा की ढाणी में छिपे हुए थे। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने वहाँ दबिश दी और शिवप्रकाश शर्मा तथा उनके पुत्र सुभाष को हिरासत में ले लिया। आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस सफल कार्रवाई में पुलिस की कई टीमें जुटी हुई थीं।

 



ताजा खबर