

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर शहर में विद्युत तंत्र के अति आवश्यक रखरखाव के चलते कल विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग के अनुसार कल 1 मई शुक्रवार को सुबह 7 बजे से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग के अनुसार कल लाल क्वार्टर के पास, शिव मंदिर के पास, भुट्टों की मस्जिद के पास, सुभाषपुरा क्षेत्र में बिजली गुल रहेगी।


