Homeक्राइमBikaner Crime : दो अलग-अलग कार्रवाई में स्मैक और अफीम के साथ...

Bikaner Crime : दो अलग-अलग कार्रवाई में स्मैक और अफीम के साथ दो गिरफ्तार, एक दस हजार ईनामी बदमाश भी गिरफ्तार

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पुलिस को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बड़ी सफलता मिली है। खाजूवाला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5.45 ग्राम स्मैक और एक मोटरसाइकिल के साथ कमलेश उर्फ रितेश नामक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी से मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ जारी है।

वहीं लूणकरणसर थाना पुलिस ने 178.4 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा जसरासर थाना पुलिस ने डेढ़ साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को भी गिरफ्तार किया है, जो एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित था।

बीकानेर पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है और अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

 



ताजा खबर