Homeखटाखट स्टोरीBikaner : किडनी निकालने की अफवाहों पर जीवन रक्षा हॉस्पिटल की सफाई,...

Bikaner : किडनी निकालने की अफवाहों पर जीवन रक्षा हॉस्पिटल की सफाई, जारी की आधिकारिक सूचना

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर स्थित जीवन रक्षा हॉस्पिटल में हुई नसबंदी (ट्यूबेक्टॉमी) प्रक्रिया को लेकर फैल रही अफवाहों पर आधिकारिक बयान जारी किया है। अस्पताल प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि ऑपरेशन के दौरान किडनी निकाले जाने संबंधी दावे पूरी तरह भ्रामक, निराधार और संस्था की छवि खराब करने का प्रयास हैं। अस्पताल की ओर से जारी सूचना में बताया गया कि कुछ लोगों में जन्म से ही एक किडनी होने की स्थिति (Congenital Condition) पाई जाती है, जिसका पता कई बार जांच के दौरान संयोगवश चलता है। प्रबंधन ने कहा कि ट्यूबेक्टॉमी जैसी सामान्य प्रक्रिया में पेट के निचले हिस्से से की जाने वाली छोटी सर्जरी के दौरान चिकित्सकीय रूप से किडनी निकालना संभव नहीं है।

सूचना के अनुसार संबंधित महिला की सर्जरी एक नियमित नसबंदी कैंप में की गई थी और पूरी प्रक्रिया करीब 5 से 10 मिनट में संपन्न हुई। अस्पताल ने यह भी कहा कि ऑपरेशन के लगभग दो घंटे बाद मरीज को छुट्टी दे दी गई थी। प्रबंधन का दावा है कि यदि वास्तव में किडनी निकाली गई होती तो इतनी जल्दी रिकवरी और डिस्चार्ज संभव नहीं होता।

 

अस्पताल प्रशासन ने कहा कि संस्था उच्च नैतिक मानकों और पारदर्शी चिकित्सा सेवाओं के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही बीकानेरवासियों और मीडिया से अपील की गई है कि वे अपुष्ट खबरों पर विश्वास न करें और केवल आधिकारिक जानकारी को ही मानें।



ताजा खबर