

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर में शुक्रवार देर रात उदयरामसर बायपास स्थित आसोपा धोरे के पास बनी एक कुटिया में एक साधु का शव मिलने से क्षेत्र में हलचल मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक बाबा को आसपास के लोग “मणिनाथ बाबा” के नाम से जानते थे। बरहाल जानकारी के अनुसार शव की शिनाख्त मणिनाथ पुत्र गुरु धर्मनाथ उम्र 71 वर्ष के रूप में हुई है। घटना की सूचना देर रात करीब 12:45 बजे मिली, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना मिलने पर ख़िदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान की टीम तत्काल एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंची। संस्था से जुड़े हाजी नसीम, मोहम्मद जुनैद खान और राजकुमार खड़गावत ने राहत कार्य में सहयोग करते हुए पुलिस प्रशासन की मदद की।
घटना की जानकारी मिलते ही गंगाशहर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मी हरसुख राम अपनी टीम के साथ मौके पर जांच और निगरानी में जुटे रहे। प्रारंभिक कार्रवाई के बाद शव को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकीय परीक्षण करवाने के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


