

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर पुलिस द्वारा लगातार स्पा सेंटर के नाम पर चल रहे रहे अनैतिक कार्य के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बीकानेर के कोटगेट थाना क्षेत्र स्थित एक स्पा सेंटर पर कोटगेट पुलिस द्वारा कार्रवाई कर आठ युवतियां सहित 11 जनो को हिरासत में लिया गया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को लंबे समय से इलाइट थाई स्पा सेंटर को लेकर शिकायत मिल रही थी लेकिन, जब पुलिस मौके पर पहुंचती तब स्पा सेंटर पर ताला लटका मिलता था।आज सुबह स्पा सेंट का लॉक खुला हुआ था। ऐसे में सादा वर्दी में पुलिसकर्मी को बोगस ग्राहक बनाकर अंदर भेजा गया। इसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की इस दौरान स्पा सेंटर से दिल्ली, हरियाणा के फरीदाबाद, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ की रहने वाली युवतियों को हिरासत में लिया गया।


