Homeखटाखट स्टोरीWeather: प्रदेश में बढ़ेगा तापमान, मौसम विभाग ने जारी किया हीटवेव का...

Weather: प्रदेश में बढ़ेगा तापमान, मौसम विभाग ने जारी किया हीटवेव का अलर्ट

आपणी हथाई न्यूज,मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 45-47 डिग्री के मध्य दर्ज किया जा रहा है। पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 46.8 डिग्री से. दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में आगामी दिनों में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आगामी 4-5 दिन हीटवेव व ऊष्णरात्री दर्ज होने की प्रबल संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पूर्वी भागों में भी आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री के मध्य दर्ज होने व कहीं-कहीं हीटवेव, ऊष्णरात्री दर्ज होने की संभावना है।आगामी 48 घंटों के दौरान बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र जयपुर व भरतपुर संभाग के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ आंधी (40-50Kmph) व हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।



ताजा खबर