Homeखटाखट स्टोरीRajasthan Jobs : सरकारी नौकरी पाने का मिलेगा सुनहरा अवसर, इस विभाग...

Rajasthan Jobs : सरकारी नौकरी पाने का मिलेगा सुनहरा अवसर, इस विभाग में निकलेगी 2005 पदों पर वैकेंसी

आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान के युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य के विद्युत निगमों में जल्द ही 2005 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है, जिससे गवर्मेंट सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को बड़ा मौका मिलेगा। इस मेगा रिक्रूटमेंट ड्राइव में अलग-अलग कैटेगरी के पद शामिल किए गए हैं। इनमें जूनियर इंजीनियर के 869 पद, जूनियर अकाउंटेंट के 371 पद तथा जूनियर असिस्टेंट और Commercial Assistant-II के 765 पद शामिल हैं। भर्ती के लिए अलग-अलग एज्युकेशन क्वालीफिकेशन और सेलेक्शन प्रोसेस तय किए जाएंगे, जिसकी विस्तृत जानकारी जल्द जारी होने की संभावना है।

यह अहम फैसला गुरुवार को आयोजित राज्य विद्युत क्षेत्र समन्वय समिति की बैठक में लिया गया। बैठक में भर्ती प्रक्रिया को तेज,पारदर्शी और अधिक व्यवस्थित बनाने पर विशेष चर्चा हुई। साथ ही मंत्रालयिक कर्मचारियों के स्वीकृत पदों के restructuring का भी निर्णय लिया गया। इसके लिए प्रसारण निगम के सचिव की अध्यक्षता में एक विशेष कमेटी गठित करने का फैसला किया गया है।

इस नई भर्ती प्रक्रिया से प्रदेश के हजारों युवाओं के लिए रोजगार के नए दरवाजे खुलेंगे। वहीं, बिजली विभाग की कार्यक्षमता और सर्विस में भी सुधार देखने को मिल सकता है। युवाओं में इस announcement को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। हालांकि आने वाले 20 दिनों में इसका नोटिफिकेशन जारी हो सकता है।



ताजा खबर