


आपणी हथाई न्यूज,हरिद्वार स्थित संवित गंगायन आश्रम, अजितपुर में आगामी 21 मई से 31 मई 2026 तक नौ कुण्डीय श्री अति विष्णु महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह महायज्ञ परम पूज्य स्वामी संवित सोमगिरिजी महाराज की पावन स्मृति में आयोजित होगा। आयोजन विक्रम संवत 2083 के पुरुषोत्तम मास में ज्येष्ठ शुक्ल पंचमी, गुरुवार 21 मई से पूर्णिमा, रविवार 31 मई 2026 तक चलेगा।
महायज्ञ का आयोजन कर्मकाण्ड भास्कर यजाचार्य पंडित नथमल जी पुरोहित के आचार्यत्व में सम्पन्न होगा। कार्यक्रम में संत सान्निध्य के रूप में स्वामी समानन्दगिरि जी महाराज, महंत संवित गंगायन आश्रम, अजितपुर हरिद्वार तथा स्वामी विमर्शानन्दगिरिजी महाराज, महंत श्रीलालेश्वर महादेव मंदिर, शिवबाड़ी बीकानेर की विशेष उपस्थिति रहेगी।
आयोजकों के अनुसार महायज्ञ में देशभर से श्रद्धालु एवं साधक भाग लेंगे। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने का आह्वान किया है।
महायज्ञ में अपना स्थान सुनिश्चित करवाने हेतु साधक विभिन्न संपर्क सूत्रों पर संपर्क कर सकते हैं। आयोजन को लेकर समाज एवं श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।


