

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर पुलिस द्वारा लगातार नशे के खिलाफ कार्रवाई जारी है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा की अगुवाई में जारी ऑपरेशन ‘नीलकंठ’ के तहत मादक पदार्थों की तस्करी पर लगातार कार्रवाई जारी है। जानकारी के अनुसार ऑपरेशन ‘नीलकंठ’ के तहत छतरगढ़ पुलिस ने कार्रवाई कर 33 किलो डोडा पोस्त के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान डोडा पोस्त के साथ एक कार को भी जब्त किए हैं।


