Homeक्राइमBikaner Crime : नयाशहर थाना क्षेत्र में चोरी के मामलें में...

Bikaner Crime : नयाशहर थाना क्षेत्र में चोरी के मामलें में यूपी के दो आरोपी गिरफ्तार, एक डिटेन

basic ad

आपणी हथाई न्यूज,जिला पुलिस ने बस स्टैंडों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में यात्रियों की जेब साफ करने वाले एक शातिर अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस थाना नयाशहर की टीम ने तत्परता दिखाते हुए चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी को हिरासत (डिटेन) में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई राशि में से 20,000/- रुपये बरामद करने में सफलता हासिल की है। ​

सब्जी खरीदते समय उड़ाए थे 49,500 रुपये
घटना को लेकर पीड़ित ओमप्रकाश और धुडाराम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित अपने भांजे अनमोल का इलाज करवाने बीकानेर आए थे। वापस लौटते समय जब वे पूगल फांटा बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहे थे, तभी सब्जी खरीदते वक्त कुछ युवकों ने उनके पास आकर भीड़ का फायदा उठाया। आरोपियों ने धुडाराम की जेब से 50,000 रुपये नकद और आधार कार्ड पार कर दिए। जब पीड़ितों को आभास हुआ, तब तक आरोपी पतली गलियों से होते हुए फरार हो चुके थे।

​उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं शातिर आरोपी
पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश और पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशानुसार नयाशहर थानाधिकारी रोहित चौधरी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने मुखबिरों की सूचना और तकनीकी विश्लेषण की मदद से जाल बिछाकर तीन बदमाशों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान धर्म (20 वर्ष), करण (26 वर्ष) और कपिल के रूप में हुई है। ये सभी आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शामली जिले के रहने वाले हैं और वर्तमान में देशनोक रेलवे स्टेशन के पास रह रहे थे। फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है ताकि अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सके।



ताजा खबर