

आपणी हथाई न्यूज, नयाशहर थाना इलाके के श्रीरामसर रोड स्थित श्रीराम जनता प्याऊ के सामने एक दुकान में ऑनलाइन पेमेंट के बहाने धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शाम करीब 7:20 बजे दुकान के मालिक रवि गहलोत पुत्र लालचंद गहलोत) के पास दो युवक ग्राहक बनकर आए और उन्होंने 11,160 रुपये का सामान खरीदा।
शातिर युवकों ने सामान पैक करवाने के बाद ऑनलाइन भुगतान करने का झूठा दावा किया। जैसे ही दुकानदार अपने मोबाइल पर पेमेंट का मैसेज चेक करने लगा, दोनों ठग मौका पाते ही सामान लेकर वहां से फरार हो गए। पीड़ित ने इस पूरी वारदात के सीसीटीवी फुटेज और आरोपियों की तस्वीरें नयाशहर पुलिस को सौंपते हुए सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है, जिसके आधार पर पुलिस अब इन फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।


