Homeखटाखट स्टोरीस्पोर्ट्स : नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में बीकानेर के श्री कांत ने जीता...

स्पोर्ट्स : नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में बीकानेर के श्री कांत ने जीता गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के होनहार खिलाड़ी श्री कांत बिस्सा ने आंध्र प्रदेश के अमलापुरम में आयोजित 15वीं नेशनल सब जूनियर एवं जूनियर पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में अपने अद्भुत बाहुबल का प्रदर्शन करते हुए दोहरा पदक जीतकर मरुधरा का नाम पूरे देश में चमकाया है। 15 से 20 मई 2026 तक चली इस कड़ी राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के सब जूनियर 120+ किलोग्राम वर्ग में दमखम दिखाते हुए श्री कांत ने डेडलिफ्ट स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक (Gold Medal) अपने नाम किया, जबकि ऑलओवर कैटेगरी में वे कांस्य पदक (Bronze Medal) जीतने में सफल रहे। राजस्थान टीम के कोच और सिंथल पोस्ट ऑफिस के सब पोस्ट मास्टर हंसराज किराडू तथा कोच सुनील कुमार व्यास के मार्गदर्शन में प्रिंस जिम में नियमित और कड़ा अभ्यास करने वाले श्री कांत की इस गौरवमयी सफलता पर बीकानेर पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव आशीष ओझा, जिम संचालक सुशील कांत व्यास और किशन बिस्सा सहित स्थानीय खेल प्रेमियों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी है।

 



ताजा खबर