

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन नीलकंठ” के तहत डीएसटी टीम और पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में कुछ लंबे समय से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में सक्रिय थे और कई मामलों में फरार चल रहे थे। कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओमप्रकाश आईपीएस और जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा बीकानेर के निर्देशन में की गई।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान श्यामलाल कंवर पुत्र रामकिशन जाट निवासी सर्वोदय बस्ती बीकानेर,सुनील बिश्नोई पुत्र मनफूलराम बिश्नोई निवासी रानी बाजार बीकानेर,सोफिया पुत्र इकबाल अली निवासी इन्द्रा कॉलोनी बीकानेर,मोहम्मद नवाब पुत्र मतलूब हुसैन निवासी सर्वोदय बस्ती, बीकानेर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी सुनील बिश्नोई के खिलाफ बीकानेर के विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। वहीं अन्य आरोपियों के खिलाफ भी मादक पदार्थ तस्करी और अपराध से जुड़े प्रकरण दर्ज बताए गए हैं। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।
प्रेस वार्ता में पुलिस ने दी जानकारी
इस कार्रवाई को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में अधिकारियों ने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
आपणी हथाई से बातचीत में चक्रवर्ती सिंह राठौड़ और अनुज ढाल ने बताया कि यह कार्रवाई लंबे समय से की जा रही निगरानी, तकनीकी इनपुट और मुखबिर तंत्र की सूचना के आधार पर की गई। उन्होंने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता जिले को नशा मुक्त बनाना है और अभियान के तहत लगातार अपराधियों की धरपकड़ जारी रहेगी।
कार्रवाई करने वाली टीम
इस कार्रवाई में थाना मुक्ताप्रसाद नगर और डीएसटी टीम के कई अधिकारियों व जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम में शामिल प्रमुख पुलिसकर्मियों में विजेन्द्र कुमार सीला(थानाधिकारी, मुक्ताप्रसाद नगर),विश्वजीत सिंह (प्रभारी डीएसटी टीम),सुरेश कुमार भादू,महावीर सिंह,दीपक यादव,बाबूराम,लक्ष्मण,बलवीरसिंह,सतीश कुमार,पंकज,छगनलाल,दीपचंद,सुर्यप्रकाश,शेराराम,राजेन्द्र डूडी शामिल रहे, जिन्होंने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया।


