

आपणी हथाई न्यूज, इम्तियाज अलीऔर दिलजीत दोसांझ की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट रही है। फिल्म ‘मैं वापस आउंगा’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। फिल्म में Sharvari, Vedang Raina और Naseeruddin Shah भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि रिलीज से पहले ही फिल्म की चर्चा बॉक्स ऑफिस क्लैश को लेकर तेज हो गई है, क्योंकि इसी दिन कंगना रनौट की बहुचर्चित फिल्म भारत भाग्य विधाता भी रिलीज होने जा रही है।
एक इंटरव्यू में इम्तियाज अली ने बॉक्स ऑफिस टकराव पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि फिल्म रिलीज की तारीखें हमेशा निर्माताओं के नियंत्रण में नहीं होतीं। उन्होंने बताया कि उनकी फिल्म की रिलीज पहले घोषित की गई थी और इंडस्ट्री में अक्सर आपसी समझ और भाईचारे के आधार पर डेट्स को एडजस्ट किया जाता है। लेकिन इस बार एक ही दिन कई बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं। इम्तियाज ने कहा कि अब दर्शक ही तय करेंगे कि किस फिल्म को कितना प्यार मिलता है।
‘मैं वापस आउंगा’ की कहानी और स्टारकास्ट
फिल्म मैं वापस आउंगा एक इमोशनल और सामाजिक ड्रामा बताई जा रही है, जिसमें रिश्तों, संघर्ष और वापसी की कहानी दिखाई जाएगी। फिल्म में दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) मुख्य भूमिका में हैं, जबकि शरवरी और वेदांग रैना (Vedang Raina) युवा किरदारों के जरिए कहानी को आगे बढ़ाते नजर आएंगे। वहीं अनुभवी अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) का किरदार फिल्म की भावनात्मक गहराई को मजबूत करेगा। फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) कर रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले अमर सिंह चमकीला जैसी चर्चित फिल्म बनाई थी।
‘भारत भाग्य विधाता’ में दिखेगी 26/11 की अनकही कहानी
दूसरी ओर कंगना रनौट (Kangana Ranaut) की फिल्म भारत भाग्य विधाता एक सच्ची घटना से प्रेरित कहानी पर आधारित है। फिल्म 26 नवंबर 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के दौरान कामा अस्पताल में घटित घटनाओं को दिखाएगी। जब बाहर आतंकियों की गोलियां चल रही थीं, तब अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ ने अपनी जान दांव पर लगाकर करीब 400 मरीजों की रक्षा की थी। फिल्म का निर्देशन मनोज तापड़िया ने किया है। फिल्म में गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, अमृता नामदेव,ईशा देव, प्रिय बर्डे, आशा शेलर,सुहिता थत्ते,रसिका अगाशे, आदित्य मिश्रा और ज़ाहिद खान भी नजर आएंगे।
12 जून को मल्टी फिल्म मुकाबला
12 जून 2026 को सिर्फ दो ही नहीं बल्कि कई फिल्में सिनेमाघरों में आमने-सामने होंगी। मनोज बाजपेयी की गवर्नर द साइलेंट सेवियर और हॉरर फिल्म हॉन्टेड 3डी भी उसी दिन रिलीज के लिए तैयार हैं। ऐसे में जून का दूसरा सप्ताह बॉलीवुड के लिए बेहद दिलचस्प माना जा रहा है। अब देखना होगा कि दर्शकों का प्यार किस फिल्म को बॉक्स ऑफिस का असली विजेता बनाता है।


