Homeखटाखट स्टोरीपॉलिटिक्स : कल्ला को मिली गुजरात की कमान ! युवा नेता कमल...

पॉलिटिक्स : कल्ला को मिली गुजरात की कमान ! युवा नेता कमल कल्ला को मिली अहम जिम्मेदारी

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के युवा नेता एवं समाजसेवी कमल कल्ला को अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल द्वारा बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन के नव निर्माण अभियान के तहत विभिन्न राज्यों में नए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई, जिसमें कांग्रेस सेवा दल के उपाध्यक्ष कमल कल्ला को गुजरात राज्य का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

 

इस घोषणा के बाद बीकानेर सहित प्रदेशभर में उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कमल कल्ला ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का कार्य करेंगे।



ताजा खबर